सिंगापुर में Wildlife Reserve पहुंचे CM विष्णु देव साय, राज्य में इको-टूरिज्म मॉडल पर जोर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर के Mandai Wildlife Reserve में वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने सिंगापुर से सीख लेकर छत्तीसगढ़ की परिस्थितियों के अनुरूप मॉडल विकसित करने की बात कही।

छत्तीसगढ़ के जंगलों और वन्यजीव संपदा को वैश्विक पर्यटन से जोड़ने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर के Mandai Wildlife Reserve का दौरा किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ पहुंचे साय ने यहां वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक आवास के प्रबंधन और पर्यटकों के लिए विकसित आधुनिक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सिंगापुर के अनुभवों से सीख लेकर छत्तीसगढ़ की भौगोलिक और जैव-विविधता संबंधी परिस्थितियों के अनुरूप इको-टूरिज्म का मॉडल तैयार किया जा सकता है।

Vishnudevo sai Singapore.

सिंगापुर की व्यवस्था को स्थानीय जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करेंगे : सीएम विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के नामांकन पर सिंगापुर में आयोजित Singapore-India Network for Growth (SING) Forum 2026 में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इसी दौरान उन्होंने मंडाई वाइल्डलाइफ रिजर्व की व्यवस्थाओं को करीब से समझा।

End of Feed