छठ से पहले यमुना की सफाई को लेकर राजनीति तेज, मनोज तिवारी ने लगाई डुबकी, पूछा- केजरीवाल जी कब आ रहे हैं?

Manoj Tiwari in Yamuna River: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह ​काफी देर तक यमुना में तैर-तैरकर नहा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने छठ के गीत भी गाए।

Manoj Tiwari in Yamuna River: छठ महापर्व से पहले दिल्ली में यमुना की सफाई को लेकर सियासी जंग तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी लगातार यमुना के प्रदूषण पर सवाल उठा रही है, तो वहीं बीजेपी इसे साफ बता रही है। इस बीच उत्तर-पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने यमुना में डुबकी लगाकर सफाई का लाइव सबूत पेश किया है। मनोज तिवारी गुरुवार को सोनिया विहार इलाके में यमुना के किनारे पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने नाव से यमुना का जायजा लिया और फिर देखते ही देखते लाल कुर्ता और गमछा पहने यमुना में उतर गए।

Manoj Tiwari (1)

मनोज तिवारी ने यमुना में की तैराकी (फोटो साभार- BJP/ANI)

यमुना नदी में तैरते नजर आए मनोज तिवारी

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह काफी देर तक यमुना में तैर-तैरकर नहा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने छठ के गीत भी गाए। मनोज तिवारी ने इसे रील बनाम रियलिटी टेस्ट बताया। बीजेपी के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से इस वीडियो को शेयर किया गया है।

End of Feed