Chhatarpur News: फरार वारंटी ने पुलिस के जवान को दांत से काटा, जांच में निकला HIV पॉजिटिव, मचा हड़कंप

MP Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर में गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस के एक जवान को दांतों से काट लिया। इसके बाद आरोपी का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा गया, जिसमें वह HIV पॉजिटिव पाया गया। रिपोर्ट सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

MP Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की गिरफ्तारी कार्रवाई के दौरान आने वाले खतरों को उजागर कर दिया है। बक्सवाहा थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी ने हमला कर दिया। खुद को बचाने के लिए आरोपी ने एक आरक्षक को दांतों से काट लिया। बाद में जब आरोपी का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा गया, तो वह HIV पॉजिटिव पाया गया।

AI

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो साभार- AI)

मध्य प्रदेश से सामने आया सनसनीखेज मामला

जानकारी के अनुसार, बक्सवाहा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्थायी वारंटी, जो एक अन्य अपराध में भी वांछित है, क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए हाथापाई शुरू कर दी और एक आरक्षक को दांत से काट लिया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आरोपी को काबू में किया और हिरासत में लिया।

End of Feed