अगले कुछ घंटे में खुल जाएंगे केदारनाथ धाम के कपाट, 170 दिन बाबा भक्तों को देंगे दर्शन; देखें मंदिर से स्पेशल रिपोर्ट

Char Dham Yatra Opening Date 2026 : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जाएंगे। ये कपाट 11 नवंबर तक भक्तों के लिए खुले रहेंगे। आइये जानतें हैं वहां कैसे इंतजाम किए गए हैं?

Char Dham Yatra Opening Date 2026 : भारत की सबसे पवित्र और प्रसिद्ध तीर्थयात्राओं में से एक चारधाम यात्रा का 2026 सीजन शुरू हो गया है। छह महीने की शीतकालीन बंदी के बाद अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। वैदिक मंत्रोच्चार, ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्तिमय माहौल के बीच जैसे ही मंदिरों के द्वार खुले, पूरा वातावरण आस्था और भक्ति से भर गया। इसी के साथ, लाखों श्रद्धालुओं की प्रतीक्षित यात्रा की आधिकारिक शुरुआत हो गई।

चारधाम यात्रा को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और मोक्षदायी माना जाता है। यह यात्रा हिमालय की ऊंचाइयों में बसे चार प्रमुख धामों यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ से होकर गुजरती है। मान्यता है कि इस यात्रा से व्यक्ति को आत्मिक शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। परंपरा के अनुसार यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री से होती है, फिर गंगोत्री, उसके बाद केदारनाथ और अंत में बद्रीनाथ के दर्शन किए जाते हैं।

End of Feed