Delhi: पुरानी दिल्ली की विरासत को मिलेगी नई पहचान, चांदनी चौक का टाउन हॉल बनेगा ग्लोबल हेरिटेज सेंटर

Delhi News: दिल्ली के ऐतिहासिक चांदनी चौक टाउन हॉल कॉम्प्लेक्स को ग्लोबल हेरिटेज सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। दिल्ली सरकार, DTTDC और MCD के बीच MoU साइन हुआ है।

Delhi Chandni Chowk Town Hall: पुरानी दिल्ली के ऐतिहासिक चांदनी चौक स्थित टाउन हॉल कॉम्प्लेक्स को नया जीवन मिलने जा रहा है। इस ऐतिहासिक इमारत को एक भव्य 'ग्लोबल हेरिटेज सेंटर' में तब्दील किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली सरकार और नगर निगम दिल्ली (MCD) के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस परियोजना के तहत मुख्य टाउन हॉल, प्रेस बिल्डिंग और उससे जुड़े पार्क का पुनर्विकास किया जाएगा। इस पूरे परिसर को म्यूजियम, सांस्कृतिक गतिविधियों और पर्यटन के एक बड़े हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

town hall delhi

ऐतिहासिक चांदनी चौक टाउन हॉल बनेगा ग्लोबल हेरिटेज सेंटर (सांकेतिक फोटो)

1860 से 1866 के बीच बना था टाउन हॉल

चांदनी चौक का टाउन हॉल ग्रेड-I हेरिटेज कॉम्प्लेक्स है। इसे 1860 से 1866 के बीच बनाया गया था। करीब 12,180 वर्ग मीटर में फैला यह परिसर कई सालों तक MCD के मुख्यालय के रूप में इस्तेमाल किया गया। 2010 में MCD का मुख्यालय डॉ. एसपी मुखर्जी सिविक सेंटर में शिफ्ट हो गया। जिसके बाद से परिसर का एक बड़ा हिस्सा खाली पड़ा हुआ था।

End of Feed