चंडीगढ़ में कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, अब तक 17 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के दौरान सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर हुए कोमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शन पर पुलिस ने चार अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में 21 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अब तक 17 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

Chandigarh News: चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर सिख कैदियों की रिहाई को लेकर हुए कोमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शन में अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने चार मामले दर्ज की हैं। जिसमें पुलिस ने कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। चार एफआईआर में 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के नेता सिमरनजीत सिंह मान के नेतृत्व में कुछ लोग पंजाब लोक भवन के पास पहुंच गए थे । इसके लिए पुलिस स्टेशन नॉर्थ में इसके संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

Chandigarh Qaumi Insaaf Morcha Protest

चार एफआईआर में 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया (प्रतीकात्मक फोटो)

सिमरनजीत सिंह मान की राजभवन तक पहुंचने की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें साफ़ देखा जा सकता है कि वे पहले से ही अपने सिर और चेहरे पर पट्टियां बांध के वहां पहुंचे थे। जबकि उन्होंने आरोप लगाया था कि चंडीगढ़ पुलिस ने उनकी पिटाई की थी। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज से मामले की असल सच्चाई सामने आ आ गई है। वहीं उनकी मेडिकल रिपोर्ट में भी उनको किसी तरह की चोट की बात को नकारा गया है।

End of Feed