Chandigarh News: लॉरेंस गैंग का टॉप गुर्ग गिरफ्तार, गैंग के लिए करता था यह काम, मिला विदेशी पिस्‍टल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 06:49 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ की डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल ने लंबे समय से फरार लारेंस गैंग का टॉप गुर्ग मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी सिद्धू मूसेवाला के हत्या आरोपी गैंगस्‍टर टीनू का सबसे खास साथी है और उसके कहने पर चंडीगढ़ के क्लब व डिस्कोथेक से रंगदारी की वसूली करता था। इस आरोपी के पास से एक विदेशी पिस्‍टल मिली है।

KEY HIGHLIGHTS

गैंगस्टर टीनू को फरार होने में इस आरोपी ने की थी मदद

मानसा सीआईए इंचार्ज का चंडीगढ़ में की थी खूब खतिरदारी

टीनू के कहने पर चंडीगढ़ के क्लब व डिस्कोथेक से करता था वसूली


Chandigarh News: सिद्धू मूसेवाला के हत्या में शामिल लॉरेंस गैंग और गैंगस्टर टीनू के गुर्गे मोहित को चंडीगढ़ पुलिस ने दबोचा है। यह वही आरोपी है, जिसने टीनू को पुलिस कस्‍टडी से भागने में मदद की थी। चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार, इस आरोपी ने टीनू के कहने पर पंजाब पुलिस के सस्‍पेंड मानसा सीआईए इंचार्ज प्रीतपाल की चंडीगढ़ में मिलकर खूब खातिरदारी की थी। इस आरोपी ने सीआईए इंचार्ज को चंडीगढ़ स्थित एलांटे माल में कई हजार की खरीदारी कराई थी। साथ ही इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक क्लब में देर रात पार्टी कराने के साथ जीरकपुर के एक होटल में भी ठहराया था। जिसके बाद ही टीनू इस पुलिस अधिकारी की कस्‍टडी से फरार हुआ।

Chandigarh Police

लारेंस गैंग का टॉप बदमाश मोहित गिरफ्तार

चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मोहित ने पूछताछ की जा रही है। अब तक कई मामले की जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहित चंडीगढ़ के बापूधाम बस्‍ती का रहने वाला है और इसने अब तक कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी के पास से यूएस में बनी गैरलाइसेंसी पिस्टल भी बरामद किया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी मोहित ने खुलासा किया कि उसने गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के खास दोस्‍त संपत नेहरा के साथ पढ़ाई की है। हालांकि अपराध की दुनिया में यह गैंगस्टर टीनू के संरक्षण में रहकर काम करता था।

End of Feed