Chandigarh: रोज गार्डन टॉयलेट में महिला का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़ के रोज गार्डन में स्थित एक सार्वजनिक शौचालय में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की है।

Chandigarh News: चंडीगढ़ के रोज गार्डन स्थित एक सार्वजनिक शौचालय में लगभग 30–31 वर्ष की एक महिला मृत अवस्था में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सेक्टर-16 अस्पताल की मॉर्चरी भेज दिया गया है।

Woman Found Dead in Rose Garden Public Toilet (Photo: ANI)

रोज गार्डन पब्लिक टॉयलेट में महिला मृत मिली (फोटो: ANI)

डीएसपी दलबीर सिंह के अनुसार, “फिलहाल विस्तृत जानकारी देना संभव नहीं है। जांच पूरी होने के बाद ही परिस्थितियों का खुलासा किया जाएगा। मृतक महिला की पहचान कर ली गई है, वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। घटनास्थल से एक चाकू भी बरामद किया गया है।” फिलहाल मामले की जांच जारी है।

End of Feed