Chandigarh: आ रहे हैं रोज फेस्टिवल तो जान लें पार्किंग व्‍यवस्‍था, इन जगहों पर खड़ा कर सकेंगे वाहन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2023, 02:51 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ रोज फेस्टिवल में आने वाले लोगों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वाहन पार्किंग की घोषणा कर दी है। 17 से 19 फरवरी तक आयोजित इस फेस्‍ट के लिए कुल 12 जगहों पर पार्किंग व्‍यवस्‍था की गई है। पुलिस द्वारा जल्‍द ही रूट डायवर्ट की भी घोषणा की जाएगी। पुलिस ने लोगों से तय रूट और तय पार्किंग स्‍थल पर वाहन खड़ा करने की अपील की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रोज फस्‍ट के लिए 12 जगहों पर पार्किंग निर्धारित
  • फेस्‍ट के लिए रूट डायवर्ट की एडवाइजरी कल होगी जारी
  • पुलिस ने लोगों को दी कार पूलिंग करने की सलाह


Chandigarh: अगर आप चंडीगढ़ के फेमस रोज फेस्टिवल आ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। सेक्‍टर 16 के रोज गार्डन में 17 से 19 फरवरी तक हो रहे इस फेस्‍ट को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें रोज फेस्‍ट में आने वाले लोगों को पार्किंग स्‍थल की जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि, इस फेस्ट में आने वाले लोगों के लिए 12 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। साथ ही कई रूट भी डायवर्ट किए जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि रूट डायवर्जन की जानकारी 16 फरवरी तक जारी कर दी जाएगी। पुलिस ने लोगों से तय रूट और तय पार्किंग स्‍थल पर वाहन खड़ा करने की अपील की है, जिससे किसी तरह की परेशानी न हो।

Chandigarh Rose Festival

चंडीगढ़ में रोज फेस्‍ट 17 फरवरी से

चंडीगढ़ पुलिस ने अपने एडवाइजरी में कहा है कि फेस्टिवल में आने वाले लोग तय किए गए 12 पार्किंग स्थल पर ही अपनी गाड़ी खड़ी करें। अगर किसी व्‍यक्ति ने नो पार्किंग जोन, साइकिल ट्रैक या पैदल मार्ग पर अपने वाहन खड़ा करता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों का चालाना करने के साथ पुलिस टो कर ले जाएगी। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, नियम तोड़ने पर अगर किसी वाहन में पुलिस क्लैंप लगाती है या वाहन को टो कर ले जाती है तो वह ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 1073 पर संपर्क कर सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने भारी भीड़ को देखते हुए यहां आने वाले लोगों कार पूलिंग पर विचार करने की सलाह दी है।

End of Feed