सड़क बनाने में प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल, बठिंडा नगर निगम की खास पहल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 02:52 PM IST

नगर निगम बठिंडा द्वारा सड़क निर्माण में प्लास्टिक अवशेष का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह हुआ है कि ना सिर्फ प्लास्टिक के अवशेष का सार्थक समाधान ढूँढ लिया गया है, बल्कि लागत में भी कमी आई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बठिंडा नगर निगम की प्लास्टिक अवशेष से सडक़ें बनाने की पहल
  • प्लास्टिक का प्रयोग करने से सडक़ों के निर्माण पर लागत कम आएगी: डॉ. निज्जर
  • प्लास्टिक अवशेष की समस्या निपटाने में भी मिलेगी सफलता

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार द्वारा प्लास्टिक अवशेष के निपटारे और इसके विकास कार्यों में प्रयोग को सुनिश्चित बनाने की कोशिशों के चलते नगर निगम बठिंडा ने एक नवीन पहल करते हुए प्लास्टिक अवशेष से सडक़ें बनाने का काम शुरू किया है।स्थानीय सरकार संबंधी मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम बठिंडा स्टाफ द्वारा सडक़ के निर्माण में प्लास्टिक के प्रयोग की शुरुआत से प्लास्टिक के अवशेष का सार्थक समाधान भी ढूँढ लिया गया है और इससे लागत भी कम आती है।

bathinda road construction

सड़क निर्माण में प्लास्टिक अवशेष का इस्तेमाल

प्लास्टिक अवशेष का प्रयोग

End of Feed