मीट, शराब और तम्बाकू पर पाबंदी! पंजाब के 3 धार्मिक स्थल होंगे पवित्र शहर; प्रस्ताव पास

सीएम भगवंत सिंह मान ने श्री आनंदपुर साहिब , अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब गलियारा, तलवंडी साबो को पवित्र शहर के तौर पर एलान करने का प्रस्ताव सदन में रखा। ये प्रस्ताव सदन से पास हो गया है।

गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी जयंती के तीन दिवसीय स्मरणोत्सव के तहत आज आनंदपुर साहिब में पंजाब विधानसभा का एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। जहां सीएम भगवंत सिंह मान ने श्री आनंदपुर साहिब , अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब गलियारा, तलवंडी साबो को पवित्र शहर के तौर पर एलान करने का प्रस्ताव सदन में रखा। ये प्रस्ताव सदन से पास हो गया है।

Anandpur Sahib Pavitra Shah

भगवंत मान, सीएम , पंजाब (फोटो-@BhagwantMann)

सदन में प्रस्ताव सरसम्मति से पारित

पंजाब सरकार में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। पवित्र शहर के तौर पर यहां मीट, शराब और तम्बाकू पर पाबंदी होगी। सीएम ने कहा कि अमृतसर हरमंदिर साहिब गलियारा में हालांकि अपने तौर पर लोगों ने यहां पवित्र रखा है, लेकिन अब यह आधिकारिक तौर पर होगा। सदन में प्रस्ताव सरसम्मति से पारित हो गया।

End of Feed