फिर से खुले 32 एयरपोर्ट, भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते हुए थे बंद; देखें हवाई अड्डों की लिस्ट

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद बंद हुए 32 एयरपोर्ट को फिर से शुरू कर दिया गया है। इस संंबंध में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने प्रेस रिलीज कर जानकारी दी है। साथ ही यात्रियों को यह भी सलाह दी है कि वे अपनी फ्लाइट्स के बारे में जानने के लिए संबंधित एयरलाइंस से जानकारी लें।

32 Airport Reopen in India: भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते बंद हुए 32 एयरपोर्ट फिर से खुल गए हैं। दोनों देशों के बीच सीजफायर के बाद सभी एयरपोर्ट सोमवार को खोल दिए गए हैं। सुरक्षा को देखते हुए देश के 32 एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए बंद किया गया था। अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि सभी 32 एयरपोर्ट का परिचालन फिर से शुरू हो गया है।

Airport

सांकेतिक फोटो

एयरलाइंस की वेबसाइट पर चेक करें फ्लाइट

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने प्रेस रिलीज में 32 एयरपोर्ट के फिर से खुलने की सूचना दी। अथॉरिटी ने बताया कि 15 मई सुबह 5:29 बजे तक जिन 32 हवाई अड्डों को अस्थाई तौर पर बंद किया गया था। उन्हें तत्काल प्रभाव से फिर से खोल दिया गया है। इसके अलावा यात्रियों से कहा गया कि वे इन एयरपोर्ट्स से फ्लाइट पकड़ने के लिए पहले संबंधित एयरलाइंस से उसकी जानकारी लें। साथ ही अपनी फ्लाइट से जुड़ी नियमित अपडेट के लिए एयरलाइनों की वेबसाइट पर जाएं।

End of Feed