Sandeep Singh: एक करोड़ लो दूसरी देश चली जाओ, महिला कोच का एक बार फिर सनसनीखेज आरोप

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jan 4, 2023, 10:24 AM IST

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला कोच ने एक बार फिर संगीन आरोप लगाए हैं। महिला कोच का कहना है कि उस पर देश छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है।

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह सुर्खियों में हैं। महिला कोच ने आरोप लगाया है कि मंत्री जी ने यौन शोषण किया है। इस आरोप के बाद हरियाणा की सियासत गरमायी तो मंत्री जी खुद अपने बचाव में आते हुए बोले कि साजिश के तहत उन्हें बदनाम किया जा रहा है। इसके साथ ही हरियाणा के सीएम एम एल खट्टर ने भी कहा कि आरोप लगाने से क्या होता है। आरोप लगाने से कोई दोषी नहीं हो जाता। इस मामले में पीड़ित महिला कोच का कहना है कि जब तक वो अपने पद से इस्तीफा नहीं देते जांच एकपक्षीय होगी और सच कभी बाहर नहीं आएगा।

women coach haryana

महिला कोच ने एक बार फिर लगाए आरोप

मुंह बंद रखने के लिए रिश्वत की पेशकश

महिला कोच का कहना है कि उसे लगातार धमकियां मिल रही है। फोन पर कहा जा रहा है कि मर्जी के मुताबिक किसी और देश में चली जाओ इसके लिए 1 करोड़ रुपए मिलेंगे। मुझसे शिकायत को वापस लेने के लिए नहीं कहा गया है बल्कि देश छोड़ने के लिए बोला गया है। इस मामले में एसआईटी गठित की गई है, वो एसआईटी के सामने अपना बयान दे चुकी हैं। लेकिन हरियाणा के सीएम जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। यह पूरा मामला चंडीगढ़ में हुआ है। उस पर चुप रहने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है।

End of Feed