चंडीगढ़ में स्थित हरियाणा सचिवालय में शुक्रवार को सांप मिलने से हड़कंप मच गया। सांप दिखते ही अंदर मौजूद कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। चारों तरफ अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि सचिवालय के चौथी मंजिल पर सांप दिखा था।
सांकेतिक फोटो।
सांप दिखने के बाद मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार, मुख्य सचिव कार्यलय के नजदीक आधे मीटर लंबा सांप दिखा, जिसके बाद सांप पकड़ने वाले को बुलाया गया और सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गाया। सांप को जंगल में छोड़ने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
चौथी मंजिल पर मिला सांप
बता दें कि इस दौरान कोई अनहोनी नहीं हुई। बताया जा रहा है कि सचिवालय के चौथी मंजिल पर ही सीएम कार्यालय स्थित है, जहां मुख्य सचिव समेत कई अन्य बड़े अधिकारियों के दफ्तर हैं।
