Chandigarh: चंडीगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बड़े ठगी गिरोह का भंडफोड़ कर पांच विदेशी समेत छह को दबोचा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2023, 04:56 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ पुलिस ने एक महिला डॉक्‍टर के साथ करीब 47 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी मैट्रिमोनियल एप के जरिये ठगी करते थे। गिरफ्तार होने वाले आरोपियों में चार नाइजीरियन, एक गुनेन और एक भारतीय मूल की महिला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपियों ने शादी का झांसा देकर महिला डॉक्‍टर से की थी ठगी
  • आरोपी ने 2.80 हजार यूरो का डिमांड ड्राफ्ट छुडाने के लिए मांगे पैसे
  • चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपियों को अलग-अलग स्‍थानों से दबोचा


Chandigarh: चंडीगढ़ पुलिस की साइबर क्राइम टीम को मैट्रिमोनियल एप के जरिये ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता मिली है। पुलिस ने इस गिरोह के पांच विदेशी समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से चार नाइजीरियन, एक गुनेन और एक भारतीय मूल की महिला है। इन आरोपियों ने हालही में मैट्रिमोनियल एप के जरिए चंडीगढ़ की एक महिला डॉक्टर से 47 लाख रुपये ठग लिए थे। पीड़त डॉक्‍टर ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच-पड़ताल कर इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Chandigarh police

चंडीगढ़ पुलिस के गिरफ्त में दोनों मुख्‍य आरोपी

महिला डॉक्टर ने चंडीगढ़ पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि मैट्रिमोनियल एप के जरिये उसकी जान-पहचान क्रिस्टोफर नाम के एक व्यक्ति से हुई थी। क्रिस्टोफर ने पीड़ित डॉक्‍टर को बताया था कि वह भी एक डॉक्टर है और एम्स्टरडेम नीदरलैंडस में रहता है। बातचीत के दौरान दोनों के बीच शादी करने पर सहमती बन गई। क्रिस्टोफर ने महिला को एक फर्जी फ्लाइट की टिकट भेजकर झांसे में लिया कि वह भारत आ रहा है। इसके बाद इसी माह क्रिस्टोफर का डॉक्‍टर के पास फोन आया कि वह मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड किया है और उसके पास 2. 80 लाख यूरो का डिमांड ड्राफ्ट है। एयरपोर्ट स्टाफ ने उसे पकड़ लिया है।

End of Feed