Chandigarh: चंडीगढ़ के इस लग्जरी होटल में शादी करने जा रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, जानिए किराया

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2022, 07:14 PM IST

Chandigarh: बॉलीवुड का हॉट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्‍द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस कपल ने अपनी शादी के लिए चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविलास स्पा एंड रिसॉर्ट्स को चुना है। सिसवन वन और हिमालय की तलहटी में बना यह रिसोर्ट बेहद खूबसूरत है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सिसवन वन और हिमालय की तलहटी में बना है द ओबेरॉय सुखविलास
  • चंडीगढ़ शहर से ही सिड और कियारा के बीच शुरू हुआ था प्‍यार
  • अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा ने भी यहीं पर की थी शादी

Chandigarh: बॉलीवुड के पावर और हॉट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी की चर्चाएं इस समय सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह कपल नए साल में शादी कर सकता है। चर्चा है कि शादी के लिए कपल ने अपना वेडिंग वेन्यू भी डिसाइड कर लिया है। दोनों चंडीगढ़ में शादी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मल्होत्रा और आडवाणी परिवार के सदस्य इस समय शादी की तैयारियों में जुटे हैं और जल्द ही वेडिंग डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दी जाएगी।

kiara advani sidharth malhotra

बॉलीवुड का हॉट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्‍द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं में दवा किया जा रहा है कि कियारा और सिड ने अपनी शादी को स्पेशल बनाने के लिए ब्यूटीफुल शहर चंडीगढ़ के एक खास लोकेशन को चुना है। दोनों ने पहाड़ी और जंगल के बीच बने द ओबेरॉय सुखविलास स्पा एंड रिसोर्ट को शादी के लिए फाइनल किया है। बता दें कि यह वही रिसोर्ट है, जहां पर अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शादी की थी। बताया जा रहा है कि यहां पर शादी के बाद यह पावर कपल मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी देगा।

End of Feed