IPS पूरन आत्महत्या मामले में हरियाणा सरकार पर बढ़ा दबाव, रोहतक SP नरेंद्र बिजारनिया का तबादला

हरियाणा सरकार ने शनिवार को एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए रोहतक के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र बिजारनिया का तबादला कर दिया।

Rohtak News: हरियाणा सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए रोहतक के पुलिस अधीक्षक (SP) नरेंद्र बिजारनिया का तबादला कर दिया। यह कदम उस घटना के बाद उठाया गया है, जब आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई मृतक अधिकारी के परिवार की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों और बढ़ते जनदबाव के बीच की गई है। उनकी जगह अब सुरेंद्र सिंह भोरिया यह दायित्व संभालेंगे।

y puran suicide case update

IPS पूरन कुमार की फाइल फोटो

सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

52 वर्षीय आईपीएस वाई पूरन कुमार, जो 2001 बैच के अधिकारी थे, ने अपने ‘अंतिम नोट’ में आठ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम दर्ज किए थे, जिनमें रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारनिया का नाम भी शामिल था। कुमार ने अपने नोट में जाति-आधारित भेदभाव, टार्गेटेड मानसिक उत्पीड़न, सार्वजनिक अपमान और अत्याचार जैसे आरोप लगाए थे।

End of Feed