पंजाब: RSS कार्यकर्ता के बेटे की हत्या के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, एक हेड कांस्टेबल को भी लगी गोली

RSS कार्यकर्ता के बेटे नवीन अरोड़ा की हत्या के मुख्य आरोपी का फिरोजपुर में एनकाउंटर कर दिया गया है। आरोपी की पहचान बादल के तौर पर हुई। बुधवार को एक टीम फाजिल्का के एक श्मशान घाट पर हथियार बरामद करने और बादल के साथियों को गिरफ्तार करने गई थी, तभी दो संदिग्धों ने अधिकारियों को देखते ही गोली चला दी। इस मुठभेड़ में बादल का एनकाउंटर हो गया।

Ferozepur Encounter: पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। RSS कार्यकर्ता के बेटे नवीन अरोड़ा की हत्या के मुख्य आरोपी का फिरोजपुर में एनकाउंटर कर दिया गया है। आरोपी की पहचान बादल के तौर पर हुई थी। उसने ही 15 नवंबर को अरोड़ा पर गोली चलाई थी, जहां वह तब से फरार था।

rss

पंजाब के RSS कार्यकर्ता की हत्या के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर (Photo- Social Media)

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को एक टीम फाजिल्का के एक श्मशान घाट पर हथियार बरामद करने और बादल के साथियों को गिरफ्तार करने गई थी, तभी दो संदिग्धों ने अधिकारियों को देखते ही गोली चला दी। इस मुठभेड़ में बादल का एनकाउंटर हो गया।

End of Feed