पंजाब में बढ़ी तनातनी: गवर्नर ने CM को चेताया- जवाब दें नहीं तो राष्ट्रपति शासन की कर सकता हूं सिफारिश

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2023, 07:37 PM IST

Punjab Politics: मान को भेजे गई अपनी नई चिट्ठी में राज्यपाल पुरोहित ने स्पष्ट संकेत दिया कि वह अपने पुराने पत्रों का जवाब नहीं मिलने से निराश हैं।

Punjab Politics: आम आदमी पार्टी (आप) शासित पंजाब में राजभवन और मुख्यमंत्री के बीच फिर तनातनी बढ़ती दिखी है। शुक्रवार (25 अगस्त, 2023) को सूबे के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने सीएम भगवंत मान को यह चेतावनी दी कि वह राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश कर सकते हैं। अगर उनके पत्रों का जवाब नहीं मिला तो वह फौजदारी प्रक्रिया भी शुरू कर सकते हैं।

Punjab Politics

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात करते हुए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल। (फाइल)

मान को भेजे गई नई चिट्ठी में राज्यपाल पुरोहित ने स्पष्ट संकेत दिया कि वह अपने पुराने पत्रों का जवाब नहीं मिलने से निराश हैं। उन्होंने सीएम को चेताया कि वह ‘‘संवैधानिक तंत्र की विफलता’’ पर राष्ट्रपति को रिपोर्ट भेज सकते हैं। पुरोहित ने मान को सलाह दी है कि इससे पहले कि वह (राज्यपाल) संविधान के अनुच्छेद 356 और भारतीय दंड संहिता की धारा 124 के तहत ‘अंतिम निर्णय’ लें वह (मुख्यमंत्री) उचित कदम उठाएं।

End of Feed