किसान आंदोलन: 'दिल्ली चलो' मार्च के लिए किसानों ने भरी हुंकार, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर निकले, बॉर्डर पर किले बंदी

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 13, 2024, 11:39 AM IST

Punjab - Haryana Kisan Andolan(पंजाब-हरियाणा किसान आंदोलन ): किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च में शामिल होने के लिए पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली सुबह की निकल चुकी हैं।

Punjab - Haryana Kisan Andolan: तीन केंद्रीय मंत्रियों का एक दल सोमवार को उन किसान नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करेगा, जो दिल्ली की ओर मार्च करने की योजना बना रहे हैं। इस बीच मार्च में शामिल होने के लिए पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली सुबह की निकल चुकी हैं। हरियाणा के प्राधिकारियों ने 13 फरवरी को किसानों के प्रस्तावित ‘दिल्ली चलो’ मार्च को रोकने के लिए अंबाला, जींद, फतेहाबाद और कुरूक्षेत्र में कई स्थानों पर पंजाब के साथ लगती राज्य की सीमा की कंक्रीट के अवरोधक, लोहे की कील और कंटीले तार लगाकर किलेबंदी कर दी है। वहीं, हरियाणा सरकार ने भी आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत 15 जिलों में प्रतिबंध लगा दिए हैं। इन जिलों में पांच या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है और किसी भी प्रकार के प्रदर्शन करने या ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ मार्च निकालने पर प्रतिबंध है।

Kisan Andolan

किसानों का दिल्ली कूच

किसान आंदोलन: ये मंत्री किसानों से करेंगे बातचीत

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने घोषणा की है कि फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के वास्ते कानून बनाने सहित कई मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए 200 से अधिक किसान संगठन 13 फरवरी को दिल्ली तक मार्च करेंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय किसान नेताओं के साथ उनकी मांगों को लेकर दूसरे दौर की बातचीत करने के लिए सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचने वाले हैं। बैठक शाम पांच बजे सेक्टर 26 स्थित ‘महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन’ में होगी। किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने सोमवार को कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का एक काफिला सुबह अमृतसर के ब्यास से निकला, जो फतेहगढ़ साहिब जिले में एकत्र होगा।

End of Feed