Punjab Encounter: तरनतारन में एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल

Punjab Police Encounter: पंजाब के तरनतारन में हत्या के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। जिसमें बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

Punjab Police Encounter: पंजाब के तरनतारन में पुलिस एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर हो गया। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि बदमाश की पहचान सुखबीर उर्फ सुखा कोटली के तौर पर हुई है, जिसने पिछले दिन गांव भुल्लर में एक किराना स्टोर के मालिक को लूटने के इरादे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने रविवार को सुखा का पोस्टर जारी कर उसकी तलाश तेज कर दी थी। शनिवार को उसके साथी जगरूप को भी गिरफ्तार किया था।

punjab encouter

पुलिस एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर

बदमाश की इलाज के दौरान मौत

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बदमाश को पकड़ने के लिए पहुंची। गोइंदवाल साहिब के पास पुलिस ने उसकी गाड़ी रोकने की कोशिश की। लेकिन आरोपी पुलिस टीम को देखकर गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस टीम ने जब उसका पीछा किया तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। जिससे बदमाश को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

End of Feed