पंजाब कोर्ट की बड़ी कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अमृतसर का नागरिक दोषी करार

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 2, 2023, 06:08 PM IST

ईडी ने उक्त व्यक्ति और कुछ अन्य के खिलाफ 2009 में पंजाब पुलिस की एक प्राथमिकी के आधार पर धनशोधन का मामला दर्ज किया था।

पंजाब की एक विशेष अदालत ने अमृतसर के एक नागरिक को मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े धनशोधन के आरोपों में दोषी ठहराया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उसने एक बयान में कहा कि अमृतसर जिले के धुन गांव के महाबीर सिंह को बृहस्पतिवार को जालंधर की अदालत ने धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत चार साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई और 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

Court Order

2009 में दर्ज किया गया था मामला

ईडी ने उक्त व्यक्ति और कुछ अन्य के खिलाफ 2009 में पंजाब पुलिस की एक प्राथमिकी के आधार पर धनशोधन का मामला दर्ज किया था। पंजाब पुलिस ने मादक पदार्थों की रोकथाम से जुड़े एनडीपीएस अधिनियम तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

End of Feed