Hisar Crime News: घर के बाहर हुड़दंग करने से रोकने पर पुलिस सब-इंस्पेक्टर की पीट-पीटकर हत्या

हरियाणा के हिसार में कुछ हुड़दंगियों को रोकने पर उन्होंने पुलिस सब-इंस्पेक्टर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हुड़दंगियों ने ईंट और डंडों से सब-इंस्पेक्टर पर हमला बोला। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हरियाणा के हिसार में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गुरुवार रात लगभग साढ़े 11 बजे एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर की ईंट और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिसकर्मी को हुड़दंग का विरोध करना भारी पड़ा। पुलिसकर्मी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी मौके पर ही अपनी कार और दोपहिया वाहन छोड़कर भाग गए।

Hisar sub Inspector Murder

हिसार में पुलिस सब-इंस्पेक्टर की पीट-पीटकर हत्या

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश जारी कर दी है। पुलिसकर्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया गया है।

End of Feed