ट्री मैन ऑफ हरियाणा! सुर्खियों में है लाखों पेड़ लगाने वाला पुलिस कांस्टेबल

इन दिनों हरियाणा के एक पुलिस कांस्टेबल काफी चर्चा में हैं। वह अब तक लाखों पेड़ लगा चुके हैं। इस वजह से उन्हें ट्री मैन ऑफ हरियाणा की उपाधि मिली है।

इन दिनों हरियाणा के एक पुलिस कांस्टेबल काफी सुर्खियों में हैं। वह किसी अपराधी को पकड़ने या किसी केस को सुलझाने के लिए सुर्खियों में नहीं हैं, बल्कि वह सुर्खियों में पर्यावरण को बचाने के लिए हैं। जी हां, आपने सही सुना, हरियाणा के एक पुलिस कांस्टेबल ट्री मैन के नाम से मशहूर है और वह अब तक लाखों पेड़ लगा चुके हैं।

tree man of haryana

ट्री मैन ऑफ हरियाणा।

कई वर्षों से लगा रहे हैं पेड़

चंडीगढ़ पुलिस में तैनात कांस्टेबल देवेंद्र सूरा पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पेड़ लगा रहे हैं और अब तक लाखों पेड़ लगा चुके हैं। पर्यावरण को संरक्षित करने की दिशा में उनके द्वारा उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम की वजह से उन्हें 'ट्री मैन' की उपाधि दी गई है। कांस्टेबल देवेंद्र सूरा 2012 से लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इस नेक काम के लिए वह अपने वेतन से पौधरोपण का कार्य करते हैं।

End of Feed