Chandigarh: आयुष्मान योजना से लाभार्थियों को जोड़ने के लिए अनोखी पहल, लाउडस्पीकर बजाकर पंजीकरण के लिए जगाएगा विभाग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2023, 10:17 PM IST

Chandigarh Ayushman Yojana: आयुष्मान योजना से लाभार्थियों को जोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल की है। अब आयुष्मान योजना में पंजीकरण के लिए लाउडस्पीकर से एनाउंसमेंट कराया जाएगा। साथ ही घर-घर जाकर लोगों का पंजीकरण भी कराया जाएगा। योजना से 52 हजार परिवार को जोड़ने का लक्ष्य है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लाउडस्पीकर से लाभार्थियों को जगाएगा स्वास्थ्य विभाग
  • आयुष्मान योजना से जोड़ने के लिए लाउडस्पीकर से होगा एनाउंसमेंट
  • 52 हजार परिवार को योजना से जोड़ना है मकसद


Ayushman Yojana: चंडीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग आयुष्मान योजना से लाभार्थियों को जोड़ने के लिए लाउडस्पीकर से एनाउंसमेंट कर उन्हें बुलाएगा। तय समय में सभी चिह्नित लाभार्थियों को योजना से न जोड़ पाना इसकी वजह है। इसके लिए विभाग खाद्य विभाग के साथ मिलकर घर-घर जाकर लोगों का पंजीकरण करने की भी तैयारी में है। अभियान के मुताबिक, अब तक शहर में 52 हजार परिवार को योजना से जोड़ना था। 10 नवंबर को शुरू किए गए पंजीकरण क्रम को 29 नवंबर 2022 तक पूरा करना था। लेकिन अभी तक आधे से भी कम लाभार्थियों का पंजीकरण हो पाया है।

Chandigarh Ayushman Yojana

लाभार्थियों को आयुष्मान योजना से जोड़ने के लिए लाउडस्पीकर का सहारा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि ठंड की वजह से लोग पंजीकरण कराने नहीं पहुंचे हैं। इसलिए अब उनके इलाकों में जाकर उन्हें जल्द से जल्द खुद को पंजीकृत कराने का संदेश दिया जाएगा।

End of Feed