Chandigarh News: चुनाव आयोग के निर्देशों पर डिप्टी कमिश्नर सुशील सारवान का हुआ तबादला, जानिए क्या है पूरा मामला

Chandigarh News: चुनाव आयोग के आदेश पर पंचकूला के डिप्टी कमिश्नर सुशील सारवान तबादला किया गया है। लंबे समय से विपक्षी पार्टियां इसकी मांग कर रही थी। बताया जा रहा है कि सुशील सारवान का परिवार राजनैतिक तौर पर बीजेपी से जुड़ा हुआ है।

Chandigarh News: पंचकूला के डिप्टी कमिश्नर सुशील सारवान का तबादला किया गया है। ये तबादला भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, पंचकूला के डीसी सुशील सारवान की चुनाव आयोग से शिकायत की गई है। इसके साथ ही तीन अधिकारियों की पैनल की मांग की भी गई है। गृह जिले अंबाला में सुशील सारवान की तैनाती को लेकर विपक्षी दल कई सवाल कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आचार संहिता लगने के बाद से चुनाव आयोग की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इससे पहले आईपीएस राजेश दुग्गल को भी चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 से दूर किया है। वह चुनाव से संबंधित किसी कार्य में हिस्सा नहीं ले सकते हैं। क्योंकि उनकी पत्नी सुनीता दुग्गल सिरसा की सांसद रह चुकी हैं। इस बीच उनका ट्रांसफर गुरुग्राम पुलिस मुख्यालय में किया गया।

Panchkula Deputy Commissioner Sushil Sarwan transferred on the instructions of Election Commission

चुनाव आयोग के निर्देशों पर डिप्टी कमिश्नर सुशील सारवान का हुआ तबादला

राजनीतिक परिवार से है रिश्ता

बताया जा रहा है कि सुशील सारवान का परिवार राजनीतिक तौर पर बीजेपी से जुड़ा हुआ है। सुशील सारवान की मां पूर्व में अंबाला के मुलाना विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की विधायक रही हैं। डिप्टी कमिश्न के पद सुशील सारवान की तैनाती गृह जिले में हुई थी। यही कारण है कि उनकी तैनाती को लेकर विपक्ष द्वारा लगातार सवाल उठाए गए हैं। इसी के मद्देनजर चुनाव आयोग ने उनके तबादले के निर्देश जारी किए हैं।

End of Feed