हरियाणा में अपराधियों पर ताबड़तोड़ एक्शन, ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत एक ही दिन में 257 अपराधी गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़े पैमाने पर चलाए गए ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ में भारी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सिर्फ एक दिन में 257 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 76 कुख्यात और 181 अन्य वांटेड आरोपी शामिल हैं। पिछले 10 दिनों में पुलिस टीम ने कुल 2,860 आरोपियों को पकड़ा है।

Haryana News: हरियाणा पुलिस ने राज्य को सुरक्षित बनाने और संगठित अपराध सिंडिकेट को जड़ से खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। 14 नवंबर को विशेष राज्यव्यापी अभियान 'ऑपरेशन ट्रैकडाउन' के दौरान विभिन्न अपराधों में शामिल 257 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। डीजीपी हरियाणा के निर्देश पर चलाए गए इस एक दिवसीय सघन अभियान के तहत दर्ज किए गए गंभीर मामलों में 76 कुख्यात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने अन्य वांछित मामलों में भी 181 अन्य गिरफ्तारियां कीं, जिससे एक ही दिन में कुल गिरफ्तारियों की संख्या 257 पहुंच गई।

Delhi Police

सांकेतिक फोटो

इस ऑपरेशन के दौरान हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और अवैध हथियार जैसे गंभीर अपराधों के 42 मामले दर्ज किए गए, जिनमें तकरीबन 62 अपराधियों को जेल भेजा गया। जहां हत्या के 9 मामलों में 23 गिरफ्तारियां की गईं, वहीं हत्या के प्रयास के 13 मामलों में 16 गिरफ्तारियां हुईं। इसके अलावा, आर्म्स एक्ट (अवैध हथियार) के 14 मामलों में 15 अपराधियों को काबू किया गया। इसी दिशा में काम करते हुए अपराधियों पर नकेल कसने के लिए 13 अभियुक्तों की हिस्ट्री शीट खोली गई है। हिस्ट्री शीट खोलने का अर्थ है कि अब इन अपराधियों पर पुलिस की निरंतर और कड़ी निगरानी बनी रहेगी। इस ऑपरेशन के दौरान अब तक कुल 131 अपराधियों की प्रदेश पुलिस की ओर से हिस्ट्री शीट खोली जा चुकी है।

End of Feed