नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा बयान- CM वही बनता है जो 500 करोड़ की अटैची देता है; कांग्रेस में गुटबाजी पर भी साधा निशाना

कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह और मुख्यमंत्री पद की राजनीति पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पार्टी के भीतर की गुटबाजी और नवजोत सिंह सिद्धू के सक्रिय राजनीति में लौटने को लेकर भी बात रखी।

Chandigarh News: कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को पंजाब कांग्रेस में मचे अंदरूनी कलह और मुख्यमंत्री पद की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस अपने पति नवजोत सिंह सिद्धू को सीएम फेस घोषित करती है तो वह सक्रिय राजनीति में वापसी कर देंगे, लेकिन मौजूदा हालात में इसकी संभावना कम दिख रही है क्योंकि पार्टी के अंदर पहले से ही कई नेता सीएम पद के दावेदार बने बैठे हैं।

navjot kaur on congress

मीडिया से बात करतीं नवजोत कौर

"हमारे पास 500 करोड़ नहीं, इसलिए सीएम नहीं बन सकते"

नवजोत कौर सिद्धू ने एक सनसनीखेज आरोप लगाया कि पंजाब की राजनीति में पैसे का दबदबा बढ़ गया है। उन्होंने कहा, "हमारे पास 500 करोड़ की अटैची नहीं है। आज वही मुख्यमंत्री बनता है जो 500 करोड़ रुपये देता है। हमने कभी पैसे की राजनीति नहीं की और न ही किसी पार्टी को देने के लिए हमारे पास पैसा है।" जब उनसे पूछा गया कि क्या किसी ने उनसे पैसे की मांग की, इस पर उन्होंने कहा कि किसी ने सीधा मांग नहीं किया, लेकिन "जो 500 करोड़ की अटैची लेकर जाता है, वही सीएम बन जाता है।"

End of Feed