Best Places To Celebrate Valentine Day in Chandigarh: चंडीगढ़ को देश के सबसे खूबसूरत शहरों में गिना जाता है। इस शहर में कई ऐसे पार्क और गार्डन हैं जो देश भर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। यह जगह कई हिल स्टेशनों को कनेक्ट करता है। यहां से पर्यटक आसानी से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों में पहुंच सकते हैं। अगर आप चंडीगढ़ घूम चुके हैं तो इस वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए अपने पार्टनर के साथ रोड ट्रिप पर जाकर आसपास के कुछ रोमांटिक जगहों को घूम सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही खूबसूरत जगहों के बारे में बता रहे हैं, जो चंडीगढ़ के 100 किमी के दायरे में मौजूद हैं और किसी हिल स्टेशन से कम नहीं है।
मोरनी हिल्स
