Navratri 2022: भव्‍य तरीके से सजा मां मनसा देवी का दरबार, ई-टोकन से होंगे दर्शन, भक्‍तों को यहां से मिलेगी स्पेशल बस

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 25, 2022, 06:21 PM IST

Navratri 2022: माता मनसा देवी का दरबार लाखों भक्‍तों के लिए पूरी तरह से तैयार हो गया है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जहां स्‍पेशल बसों को चलाया गयाहै, वहीं रहने के लिए धर्मशालाओं की व्‍यवस्‍था की गई है। ई-टोकन से दर्शन करने के लिए 100 रुपये का भुगतान कर पंजीकरण करवाना होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • ई-टोकन से दर्शन करने के लिए 100 रुपये में होगा पंजीकरण
  • चंडीगढ़, जीरकपुर, पंचकुला जैसी जगहों से मिलेगी स्‍पेशल बस
  • बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए धर्मशालाओं में व्‍यवस्‍था

Navratri 2022: शारदीय नवरात्र कल से शुरू हो रहे है। नवरात्रि पर लाखों भक्‍तों के आगमन को देखते हुए पंचकूला स्थित माता मनसा देवी के दरबार को भव्‍य तरीके से सजाया जा रहा है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविध के लिए भी खास प्रबंध भी किए गए हैं। माता के दरबार तक पहुंचने के लिए चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की तरफ से चंडीगढ़ आईएसबीटी जहां स्पेशल बसें शुरू की गई हैं। वहीं, हरियाणा परिवहन विभाग की तरफ से राज्‍य के अलग-अलग हिस्‍सों से भी अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा मोहाली के जीरकपुर से भी भक्‍तों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

mansa devi

नवरात्री के लिए मनसा देवी मंदिर में भव्य तैयारियां जारी (फोटो- फेसबुक)

वहीं दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी मंदिर की धर्मशालाओं में ठहरने के लिए विशेष प्रबंध किया गया है। नवरात्र के दिनों में लाखों श्रद्धालुओं के मां मनसा देवी के दरबार में हाजरी लगाने की उम्‍मीद है। इसलिए मां के दर्शन के लिए भी खास व्‍यवस्‍था की गई है। मंदिर आने वाले भक्‍त इस बार ऑनलाइन ई-टोकन लेकर मां के दर्शन कर पाएंगे। ई-टोकन से दर्शन करने के लिए 100 रुपये का भुगतान कर पंजीकरण करवाना होगा। वहीं, माता का चोला चढ़ाने की 3100 रुपये की राशि निश्चित की गई है। इसके अलावा यहां पर मंदिर भंडारा समिति की तरफ से परिसर में 3 जगह तीनों समय भक्तों को प्रसाद उपलब्ध करवाया जाएगा।

End of Feed