शांतनु हत्याकांड पर बड़ा खुलासा, इस गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी, बोला 'जो हमारे खिलाफ जाएगा उसे सीधा मौत दी जाएगी'

कुरुक्षेत्र में शुक्रवार रात हुई शराब ठेकेदार शांतनु की हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी करते हुए नोनी राणा ने कहा कि जो उसके खिलाफ जाएगा उसका यही अंजाम होगा। अब फोन करके सूचना नहीं दी जाएगी सीधा मौत दी जाएगी।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद कस्बे में शुक्रवार रात शराब ठेकेदार शांतनु की हत्या कर दी गई थी। शांतनु की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए हत्या की जिम्मेदारी ली। बता दें कि हत्या की वारदात को रात 8:05 मिनट पर दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर मारकंडा पुल के पास स्थित मीना मार्केट के पास अंजाम दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने शांतनु पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे उसकी मौत हो गई।

Haryana News

शांतनु हत्याकांड पर बड़ा खुलासा

शांतनु हत्या कांड की लॉरेंस गैंग ने जिम्मेदारी

सोशल मीडिया पर नोनी राणा ने शांतनु हत्या का जिक्र करते हुए जिम्मेदारी ली। पोस्ट में लिखा था "जय बजरंग बली राम राम सभी भाइयों को… मैं नोनी राणा। जो शांतनु ठेकेदार का शाहाबाद (कुरुक्षेत्र) में मर्डर हुआ है इसकी जिम्मेदारी लेता हूं, जो हमारे खिलाफ चल रहा था। जो और कोई भी हमारे खिलाफ चलेगा, उसका यही अंजाम होगा और हां अब किसी को भी फोन करके सूचित नहीं किया जाएगा और सीधा मौत दी जाएगी।"

End of Feed