Jalandhar DSP Murdered: ऐसे खुला डीएसपी दलबीर सिंह देओल की हत्या का राज, पुलिस के हाथ लगा बड़ा सुराग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2024, 07:52 PM IST

पंजाब के जालंधर में 31 दिसंबर और 1 जनवरी की दरम्यानी रात अर्जुन अवार्डी डीएसपी दलबीर सिंह देओल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या का राज लगभग खुल गया है। इस वारदात से जुड़े एक ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जालंधर: नए साल के जश्न में डूबे डीएसपी की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने तकरीबन सुलझा लिया है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस टीम ने हत्याकांड से जुड़े एक आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शायद उसी ने सरकारी पिस्तौल से डीएसपी की गोली मारकर हत्या की थी। डीएसपी दलबीर सिंह का शव बस्ती बाली खेल नहर के पास मिला था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस टीम ने आरोपी लांबडा के रहने वाले शख्स विजय कुमार को पकड़ा है जो ऑटो चलाता है। डीएसपी के नजदीकी सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक, 31 दिसंबर की रात ऑटो चालक के साथ बैठकर डीएसपी शराब पी रहे थे। इतना ही नहीं शराब पीते हुए डीएसपी ने अपनी सरकारी पिस्तौल भी उसे पकड़ाई।

DSP Dalbir Singh Murder Mystery

डीएसपी दलबीर मर्डर मिस्ट्री

ऑटो चालक के साथ पी रहे थे शराब

सूत्रों से पता चला है की कपूरथला चौक के पास अवैध रूप से शराब पिलाने वाले मामे के ढाबे में बैठकर डीएसपी शराब पी रहे थे, जहां एक ऑटो चालक भी साथ में शराब का सेवन कर रहा था। इसी दौरान नशे में डीएसपी उसे गालियां दे रहे थे। इससे पहले डीएसपी ने अपनी रिवॉल्वर भी ऑटो वाले को पकड़ा दी, जो रिवाल्वर से खेल रहा था। इसी के बाद उनकी हत्या होने की बात सामने आ रही है।

End of Feed