Haryana High Alert: दिल्ली ब्लास्ट के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट, बॉर्डर पर कड़ी निगरानी

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद हरियाणा भी हाई अलर्ट पर है। बॉर्डर एरिया पर सघन चेकिंग अभियान जारी है। पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई। अब तक कोई भी संवेदनशील मामला सामने नहीं आया है।

Haryana High Alert: दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद सभी राज्य हाई अलर्ट पर हैं। इस बीच पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया गया है और पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। हरियाणा डीजीपी ओ.पी. सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए किए जा रहे सुरक्षा इंतजामों के बारे में बताते हुए कहा फिलहाल पूरे राज्य को हाई अलर्ट पर रखा गया है और जांच के दायरे को बढ़ाया गया है।

Representative Image: Police

सांकेतिक फोटो (PTI)

सघन चेकिंग अभियान जारी

डीजीपी ओ.पी. सिंह ने बताया, "दिल्ली में जो ब्लास्ट हुआ है, उसके बाद राज्य की सभी जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। हमने चांदीपुर क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी है। इसके साथ पूरे क्षेत्र में रात के वक्त पेट्रोलिंग और ब्लॉकिंग की जा रही है। मंगलवार से सघन चेकिंग अभियान, विशेष रूप से बॉर्डर क्षेत्र में, शुरू हुआ है, जो अभियान अभी भी जारी है।" उन्होंने कहा, "बॉर्डर क्षेत्र अभी ठीक है; अभी तक कोई संवेदनशील मामला सामने नहीं आया है। लोगों के लिए डरने की बात नहीं है। बॉर्डर क्षेत्र हमारे लिए हमेशा फोकस का क्षेत्र रहा है। बॉर्डर पर क्या गतिविधि हो रही है, चाहे वह डिस्ट्रिक्ट बॉर्डर हो या फिर स्टेट बॉर्डर का क्षेत्र हो, उसे ध्यान में रखकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।"

End of Feed