Haryana Conclave: भविष्य में सभी शहर होंगे स्मार्ट, जानिए कैसे काम करेगा ‘हरियाणा मॉडल’

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2024, 05:13 PM IST

Haryana Conclave: हरियाणा कॉन्क्लेव के उद्घाटन पर मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि भविष्य की जटिलताओं से निपटने के लिए शहरों का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना होगा। साथ ही पारंपरिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ते हुए नई बस्तियों के लिए सतत विकास का मॉडल अपनाना होगा।

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सोमवार को शहरी विकास के लिए राज्य के दृष्टिकोण में बड़े परिवर्तन की आवश्यकता पर बल देते हुए हितधारकों से नवोन्मेषी समाधान अपनाने और बदलते डायनामिक्स के अनुरूप ढलने का आग्रह किया। साथ ही ऐसे कई प्रमुख क्षेत्रों की भी पहचान की, जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। संजीव कौशल केंद्रीय आवास और शहरी मामले मंत्रालय की उच्च स्तरीय समिति और हरियाणा के नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग द्वारा शहरी नियोजन पर आयोजित हरियाणा कॉन्क्लेव का उद्घाटन करने के बाद नगर योजनाकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा हजारों वर्षों की प्राचीन विरासत को समेटे हुए है। राखीगढ़ जैसे स्थल हमारे पूर्वजों की अनूठी शहरी नियोजन क्षमता का प्रमाण हैं। ये पुरातात्विक चमत्कार हमें बताते हैं कि हमारे पूर्वजों ने सतत शहरी विकास को कितना महत्व दिया था। वर्तमान की बात करें तो मैं हरियाणा के शहरी परिदृश्य को आकार देने में नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग की भूमिका की सराहना करता हूं।

Haryana Conclave inaugurated

हरियाणा कॉन्क्लेव

ब्राउनफील्ड डेवलपमेंट को मिले प्राथमिकता

मौजूदा संसाधनों के कुशलतापूर्वक उपयोग के महत्व पर बल देते हुए मुख्य सचिव ने ग्रीनफील्ड परियोजनाओं पर ब्राउनफील्ड डेवलपमेंट को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें शहरों में कम उपयोग वाली भूमि के पुनर्विकास, पारगमन-उन्मुखी विकास को बढ़ावा देने और स्थायी बुनियादी ढांचे का उन्नयन सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। यातायात की बढ़ती भीड़ और प्रदूषण की चुनौतियों का जिक्र करते हुए मुख्य सचिव ने शहरी परिवहन प्रणालियों की व्यापक समीक्षा का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन, एकीकृत सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क और साइकिल और पैदल चलने को बढ़ावा देने जैसे नवीन समाधान तलाशने की जरूरत है। हमारा ध्यान पैदल यात्री-अनुकूल स्थान विकसित पर होना चाहिए जहां कारों से अधिक लोगों को प्राथमिकता मिले।

End of Feed