हरियाणा सिविल सेक्रेटेरिएट में बम की धमकी, बम स्क्वॉड मौके पर मौजूद

चंडीगढ़ में स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद इमारत को खाली कराकर जांच किया जा रहा है। इससे पहले 22 मई को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय को भी बम की धमकी वाला एक ऐसा ही ईमेल मिला था।

Chandigarh: शुक्रवार को चंडीगढ़ में स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय की बिल्डिंग में बम की धमकी मिली। इस नौ मंजिला इमारत में बम रखे जाने की धमकी वाला ई-मेल मिलने के बाद दोपहर इमारत को खाली करा लिया गया और इसकी जांच की गई।

haryana civil secretariat bomb threat

सेक्रेटेरिएट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और पुलिस के जवान परिसर की तलाशी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि बम की धमकी के बारे में अलर्ट हरियाणा CID ने जारी किया था।

End of Feed