चण्डीगढ़

Punjab: श्री मुक्तसर साहिब में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद गिरी छत; 5 लोगों की मौत

पंजाब में श्री मुक्तसर साहिब के लांबी के पिड सिंह वाला में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। जिससे कमरे की छत गिर गई और 5 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में करीब 25 लोग घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट

Punjab Factory Explosion: पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के लांबी क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक पटाखा निर्माण और पैकेजिंग इकाई में जोरदार धमाके हुए। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 30 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस इस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ज्यादातर लोगों की हालत खतरे से बाहर

पुलिस के अनुसार यह हादसा देर रात करीब एक बजे हुआ। लांबी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जसपाल सिंह ने फोन पर बताया कि धमाका सिंहावाली-कोटली रोड पर स्थित दो मंजिला फैक्टरी में हुआ जहां प्रवासी मजदूर काम करते थे। डीएसपी ने बताया कि घायलों को एम्स बठिंडा समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायल लोगों में से ज्यादातर की हालत खतरे से बाहर है।

धमाके से कमरे की छत गिरी

श्री मुक्तसर साहिब के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि धमाका फैक्टरी के निर्माण खंड के एक कमरे में हुआ जिससे छत ढह गई। एसएसपी ने कहा कि कई लोग मलबे के नीचे दब गए थे, जिन्हें निकालने के लिए, पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि धमाका पटाखा निर्माण इकाई में प्रयुक्त सामग्री के कारण हुआ, लेकिन वास्तविक कारण का पता जांच और फॉरेंसिक परीक्षण के बाद ही चलेगा।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article