Punjab: पूर्व कबड्डी खिलाड़ी सतविंदर सिंह की मौत; नशे का लिया था ओवरडोज; इस पर लगे हत्या के आरोप

पंजाब के नाभा निवासी पूर्व कबड्डी खिलाड़ी सतविंदर सिंह की नशे का ओवरडोज लेने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप लगाया है कि सतविंदर को उसके पार्टनर ने घर में नशे का इंजेक्शन लगाया।

नाभा: पंजाब में नशे के चलते एक और परिवार उजड़ गया। नाभा के भादसों के पूर्व कबड्डी खिलाड़ी 37 वर्षीय सतविंदर सिंह की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। इस मामले में परिजनों का कहना है कि सतविंदर केवल शराब का नशा करता था, नशे का इंजेक्शन नहीं लेता था। परिजन ने आरोप लगाया है कि सतविंदर को उसके पार्टनर ने घर में नशे का इंजेक्शन लगाया। मृतक व्यक्ति ने साल 2020 में एक्सीडेंट के बाद कबड्डी छोड़ दी थी। वह प्राइवेट नौकरी कर रहा था और उसके दो बच्चे हैं। परिजनों ने पंजाब सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पंजाब सरकार नशा नहीं रोक सकती, तो जो लोग नशे की वजह से मर रहे हैं, उनके परिवार को सरकार को कुछ न कुछ मुआवजा जरूर देना चाहिए।

End of Feed