Rohtak: ASI संदीप लाठर की आत्महत्या मामले में IAS और विधायक समेत कई पर FIR दर्ज, SIT जांच करेगी केस

हरियाणा के रोहतक में एएसआई संदीप लाठर की आत्महत्या मामले में उनकी पत्नी की शिकायत पर IAS अधिकारी अमनीत पी. कुमार, AAP विधायक अमन रतन समेत कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि संदीप पर लगातार दबाव बनाया गया, जिससे उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय SIT गठित की है, जो संबंधित अधिकारियों और अन्य लोगों से पूछताछ करेगी

FIR In ASI Sandeep Lathar Suicide Case: हरियाणा के रोहतक जिले में एएसआई संदीप लाठर की आत्महत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में ASI की पत्नी संतोष लाठर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। इस एफआईआर में IAS अधिकारी अमनीत पी. कुमार, उनके भाई और आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब विधायक अमन रतन, IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार के गनमैन सुशील, रोहतक आईजी ऑफिस के पुलिसकर्मी सुनील और एक अन्य व्यक्ति का नाम शामिल है।

rohtak asi sandeep lathar suicide case update

ASI संदीप लाठर की फाइल फोटो (चित्र साभार : PTI)

FIR में बड़े आरोप

संतोष लाठर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके पति पर IAS अमनीत पी. कुमार और उनके भाई विधायक अमन रतन की ओर से लगातार दबाव डाला जा रहा था, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। उन्होंने यह भी कहा कि आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के बाद ईमानदार पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर उनके परिवार ने भी दबाव बनाया था, जिससे मानसिक तनाव में आकर संदीप लाठर ने यह कदम उठाया।

End of Feed