पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन, कई जगह पुलिस के साथ टकराव: हिरासत में लिए गए किसान

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा पुलिस ने किसानों को रोकने की पुरजोर कोशिश की, जिसके चलते अफरा-तफरी की घटनाएं हुईं और दर्जनों किसानों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन इसके बावजूद किसान ट्रेनें रोकने में सफल रहे।

चंडीगढ़ : बिजली संशोधन बिल के खिलाफ किसान मजदूर मोर्चा भारत के द्वारा पूरे पंजाब में 2 घंटे का सांकेतिक ट्रेन का आह्वान किया गया था, लेकिन पुलिस ने सुबह से ही कुछ किसान नेताओं को घरों में नजर बंद कर दिया और जब किस रेलवे ट्रैक पर पहुंचे तो उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बावजूद इसके कई जगहों पर किस रेलवे ट्रैक तक पहुंच गए।

पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन, कई जगह पुलिस के साथ टकराव: हिरासत में लिए गए किसान

किसानों का धरना खत्म

इस दौरान पुलिस के साथ टकराव भी हुआ और किसानों को हिरासत में लिया गया। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा पुलिस ने किसानों को रोकने की पुरजोर कोशिश की, जिसके चलते अफरा-तफरी की घटनाएं हुईं और दर्जनों किसानों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन इसके बावजूद किसान ट्रेनें रोकने में सफल रहे। किसानों का धरना खत्म होने के बाद सभी किसान नेताओं की रिहाई हुई। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान दिल्ली-अमृतसर मेन रेलवे लाइन पर 30 मिनट जाम लगाने के बाद किसानों को गिरफ्तार किया गया।

End of Feed