कुरुक्षेत्र में किसानों का आंदोलन, दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे जाम; क्या है डिमांड?

किसानों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से लाडवा रोड पर बैरिकेडिंग कर दी, लेकिन किसान दूसरे रास्ते और गलियों से निकल कर जीटी रोड पर पहुंच गए और किसानों ने शिव मंदिर के पास जीटी रोड जाम कर दिया।

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र में गुरुवार को किसानों ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 को जाम कर दिया। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की ओर धान की सरकारी खरीद नहीं होने के चलते ये जाम लगाया गया। BKU ने कहा कि 22 सितंबर से सरकार ने धान की खरीद शुरू कर दी, मगर अब तक शाहाबाद में खरीद नहीं हुई है। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। किसानों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से लाडवा रोड पर बैरिकेडिंग कर दी, लेकिन किसान दूसरे रास्ते और गलियों से निकल कर जीटी रोड पर पहुंच गए और किसानों ने शिव मंदिर के पास जीटी रोड जाम कर दिया।

Kurukshetra Farmer Protest

कुरुक्षेत्र में किसानों का प्रदर्शन

किसानों के द्वारा जाम लगाने से नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया कुरुक्षेत्र से लेकर अंबाला तक इसका असर देखा गया सैकड़ो वाहन ढाई घंटे तक जाम में फंसे रहे, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

End of Feed