हरियाणा में बाढ़ से किसानों की फसलें बर्बाद, सरकार क्यों नहीं दे रही मुआवजा? 'आप' ने उठाये सवाल

ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह और मंत्री ज़मीन पर जाकर किसानों से संवाद करने से कतराते हैं। सच्चाई यह है कि गांवों में किसान रोज़ बदहाली का सामना कर रहे हैं, लेकिन बीजेपी सरकार एसी कमरों और मीटिंगों से बाहर ही नहीं निकलती।

चंडीगढ़ : हरियाणा में किसानों की फसलें पानी में डूबकर पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। ताजा आंकड़े बताते हैं कि 20 लाख एकड़ से ज्यादा फसलें नष्ट हो चुकी हैं, लेकिन हरियाणा की बीजेपी सरकार अब तक किसानों की पीड़ा के प्रति संवेदनशील नहीं दिख रही। हजारों किसान अपनी मेहनत की कमाई खोकर दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, लेकिन सरकार राहत देने के बजाय सिर्फ़ बयानबाज़ी और काग़ज़ी दावों में लगी है।

Aap

आप नेता अनुराग ढांडा

आप नेता अनुराग ढांडा ने लगाये आरोप

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने बुधवार को बयान जारी कर हरियाणा सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार का रवैया किसानों के साथ धोखा करने जैसा है। किसानों को जो मुआवज़ा दिया जा रहा है, वह बेहद कम और नाकाफी है। इतना ही नहीं, सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल पर बड़े स्तर पर गड़बड़ी और धोखाधड़ी हो रही है। हजारों किसान अपनी राशि तक नहीं निकाल पा रहे, और सरकार चुप्पी साधे बैठी है।

End of Feed