चण्डीगढ़

महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने आएंगे 2100 रुपये, नोटिफिकेशन जारी; 'लाडो लक्ष्मी' योजना का ऐसे उठाएं लाभ

Lado Laxmi Yojna का लाभ उठाने के लिए युवती या महिला की उम्र 23 साल से अधिक होना अनिवार्य है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना के लाभ के लिए महिलाओं का पिछले 15 साल से हरियाणा का निवासी होना जरूरी है।

Image

'लाडो लक्ष्मी' योजना'

Lado Laxmi Yojna: महिलाओं को आर्थिक तौर पर समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र के साथ राज्य सरकारें भी योजनाएं लॉन्च कर रही हैं। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojna) के बाद हरियाणा सरकार ने राज्य की युवतियों व महिलाओं को प्रत्येक महीने 2100 रुपये आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक, पहले चरण में 1 लाख से कम आय वाले परिवारों को शामिल किया जाएगा। अगले चरण में अन्य परिवारों को इसमें शामिल किया जाएगा। यह योजना 25 सितंबर से शुरू होगी। इसके लिए सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आइये जानते हैं इस योजना के लिए क्या पात्रता निर्धारित (Lado Laxmi Yojana Eligibility ) की गई है?

राज्य के सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि मंत्रिमंडल ने महिलाओं के सम्मान के लिए 'दीन दयाल लाडो लक्ष्मी' योजना (Deen Dayal Lado Laxmi Scheme) लागू करने का फैसला लिया है। 25 सितंबर को दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर योजना की शुरुआत की जाएगी। सीएम सैनी ने बताया कि योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

योजना का नाम'लाडो लक्ष्मी' योजना
लाडो लक्ष्मी' योजना2100/ माह
लाडो लक्ष्मी' योजना23 वर्ष से अधिक
लाडो लक्ष्मी' योजनाऑनलाइन
लाडो लक्ष्मी' योजना25 सितंबर 2025

किन्हें मिलेगा लाडो लक्ष्मी' योजना का लाभ?

उन्होंने कहा कि 25 सितंबर 2025 को जिन बहनों की 23 साल या उससे अधिक होगी, वे सभी योजना की पात्र होंगी। विवाहित या अविवाहित दोनों को इसका लाभ मिलेगा। योजना के लाभ के लिए महिलाओं का पिछले 15 साल से हरियाणा का निवासी होना जरूरी है।

हालांकि, एक परिवार में महिलाओं की संख्या को लेकर कोई संख्या तय नहीं है। अगर एक परिवार में 3 पात्र महिलाएं हैं, तो तीनों को लाभ मिलेगा। सरकार ने स्पष्ट किया कि अगर किसी महिला को पहले से चल रही किसी सरकारी योजना के तहत 2100 रुपए से अधिक की राशि मिल रही है, तो उसे 'लाडो लक्ष्मी' योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि स्टेज-3 और स्टेज-4 कैंसर पीड़ित मरीजों के अलावा 54 दुर्लभ बीमारियों से ग्रसित महिलाओं को अगर पेंशन मिल रही है तो उन्हें 'लाडो लक्ष्मी' योजना का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा। पहले चरण में 19 से 20 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। अगले 7 दिनों में योजना का गजट नोटिफिकेशन जारी होगा और एक ऐप भी लॉन्च किया जाएगा।

ऐसे करें लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन (Lado Laxmi Yojana Apply Online)

लाडो लक्ष्मी योजना के आवेदन के लिए पात्र महिला या युवती को योजना के लिए समर्पित हरियाणा सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करना होगा। वेबसाइट पर विजिट करते ही लाडो लक्ष्मी योजना लिंक पर क्लिक करें और संबंधित सही जानकारी का ब्यौरा कॉलम में भरें।

लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • परिवार आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें