Haryana Earthquake: हरियाणा में कांपी धरती, रोहतक में आया 3.3 तीव्रता का भूकंप

Rohtak Earthquake: हरियाणा के रोहतक में देर रात 12:46 बजे पर भूकंप आया। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई। एनसीएस के अनुसार भूकंप 10 की गहराई में आया। अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Earthquake in Haryana: हरियाणा के रोहतक में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार 17 जुलाई को रात 12 बजकर 46 मिनट पर रोहतक में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई पर था। भूकंप के झटके के बाद कुछ लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

eathquake

हरियाणा के रोहतक में भूकंप के झटके

10 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में महसूस हुए झटके

इससे पहले 11 जुलाई को शाम 7:49 बजे हरियाणा के झज्जर 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसके हल्के झटके दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए थे। यह भूकंप एक दिन पहले झज्जर में आए 4.4 तीव्रता के भूकंप के बाद आया। NCS के अनुसार यह भूकंप सुबह 9:04 बजे आया था, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी इसके झटके लोगों ने महसूस किए थे।

End of Feed