Yamunanagar Encounter: हरियाणा के यमुनानगर में 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला बदमाश एनकाउंटर में ढेर हो गया है। बदमाश भागने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की। जिससे पुलिस कर्मचारियों की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिससे बदमाश भीमा को करीब आधा दर्जन गोलियां लग गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
एनकाउंटर में बदमाश ढेर
रतौली इलाके में हुई मुठभेड़
पुलिस की बदमाश भीमा के साथ रतौली इलाके में मुठभेड़ हुई। पुलिस अधीक्षक कमल दीप गोयल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी भीमा रतौली रोड पर मौजूद है। जिसके बाद पुलिस टीम वहां मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर भीमा ने भागने फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में वह पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।
हथियार-कारतूस और बाइक बरामद
पुलिस ने घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से एक हथियार, कुछ कारतूस और एक बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने इस मामले की जांच कर रही है।
