आम आदमी पार्टी खुद को हमेशा कट्टर ईमानदार पार्टी बताती है। इसके संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब से सीएम भगवंत मान कई बार सार्वजनिक तौर पर खुद को कट्टर ईमानदार बता चुके हैं। अब कट्टर ईमानदारी की बात करने वाली आम आदमी पार्टी की पंजाब से भी भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी की खबरें आ रही हैं।
लुधियाना के खन्ना विधानसभा में भ्रष्टाचार की खबर आ रही है। यहां दुकानदारों से जबरन पैसे मांगने और हमला करने के आरोप में AAP विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंद के 7 करीबी नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सातों लोग पार्टी के पदाधिकारी है। इनमें से एक AAP के संयुक्त सचिव, चार ब्लाक प्रधान और एक यूथ विंग प्रधान हैं।
