चंडीगढ़ः किसको मिलेगी फरीदकोट के अंतिम शासक की 25 हजार करोड़ की संपत्ति, जानिए क्यों है खास

  • Agency by: Times Now Digital
  • Updated Sep 8, 2022, 12:26 PM IST

चंडीगढ़ के पास स्थित है फरीदकोट। फरीदकोट उस समस सुर्खियों में आया जब यहां के शाही परिवार की 25 हजार करोड़ की संपत्ति विवादों में उलझी। इस अकूत संपत्ति में शामिल है कई शानदार किले और महल, हजारों एकड़ जमीन, कई लग्जरी मकान, बेशकीमती आभूषण, विंटेज कारें और बड़ा बैंक बैलेंस।

Maharaja Harinder Singh Brar: चंडीगढ़ के पास स्थित है फरीदकोट। फरीदकोट उस समस सुर्खियों में आया जब यहां के शाही परिवार की 25 हजार करोड़ की संपत्ति विवादों में उलझी। इस अकूत संपत्ति में शामिल है कई शानदार किले और महल, हजारों एकड़ जमीन, कई लग्जरी मकान, बेशकीमती आभूषण, विंटेज कारें और बड़ा बैंक बैलेंस।

raja

शाही संपत्तियां और उनको लेकर होने वाले विवाद कोई नई बात नहीं है। इन दिनों फरीदकोट का शाही परिवार भी ऐसी ही विवाद को लेकर चर्चा में है। फरीदकोट रियासत के अंतिम शासक थे महाराजा हरिंदर सिंह बराड़। तत्कालीन महाराजा की मौत के बाद उनकी 25 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति को लेकर मामला उलझ गया। हालांकि जल्द ही इस पर फैसला आने की उम्मीद है।क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने मामले में अपना फैसला सुरक्षित किया है। आपको बता दें कि यह पूरा विवाद महाराज की बेटी अम्रत कौर और फरीदकोट एस्टेट की संपत्ति का प्रबंधन देखने वाली महारावल खेवाजी ट्रस्ट के बीच चल रहा है।

End of Feed