एक महीने बंद रहेगा चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का ये प्लेटफॉर्म, जानिए क्यों लेट है पुनर्विकास का काम

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन (Chandigarh Railway Station) को पुनर्विकसित करने की परियोजना धीमी गति से चलने के कारण उसे दिसंबर 2024 तक पूरा करने के लिए बढ़ा दिया गया है। उधर, प्लेटफार्म-1 और 2 के बीच एक कॉनकोर्स विकसित करने के बाद जुलाई भर के लिए प्लेटफार्म नंबर-1 पूरी तरह बंद रहेगा।

चंडीगढ़: चंडीगढ रेलवे स्टेशन (Chandigarh Railway Station) पर 462 करोड़ रुपये की पुनर्विकास परियोजना विलंबित होती जा रही है। इस परियोजना को शुरुआती दौर में मई 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन, समय से निर्माण कार्य पूरा न होने की वजह से इसे 6 महीने आगे तक बढ़ाकर दिसंबर 2024 तक डेडलाइन रखी गई है। उधर, रेलवे नई इमारतों और पहले से बने प्लेटफार्म-1 और 2 के बीच एक कॉनकोर्स विकसित करने के बाद जुलाई भर के लिए प्लेटफार्म नंबर-1 को पूरी तरह बंद कर देगा।

Chandigarh railway station revamp

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन

धूप से बचाव के लिए नहीं है शेड

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से पता चला है कि काम में देरी मुख्य रूप से प्लेटफार्म के अधूरे काम की वजह से हुई है, जिसके कारण ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करना पड़ेगा, जिससे व्यवधान उत्पन्न होगा। ऐसी असुविधा से बचने और सुगम यात्रा अनुभव के लिए परियोजना की समयसीमा बढ़ा दी है। वर्तमान में पुनर्विकास का 67 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। उधर, प्लेटफार्म-2 पर चल रहे निर्माण कार्यों के कारण शेड नहीं है। इससे यात्रियों को गर्मी का दंश झेलना पड़ रहा है, जिससे कई लोगों को सीढ़ियों के नीचे शरण लेनी पड़ती है।

End of Feed