Chandigarh News: पंजाब में अब लागू होगी ई-चालान की नई व्यवस्था, ट्रैफिक विंग ने बनाया पूरा प्‍लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2023, 11:08 PM IST

Chandigarh News: पंजाब में 30 साल बाद एक बार फिर से ट्रैफिक विंग के पुनर्गठन से पहले कई बड़े बदलाव होने जा रहा रहे हैं। इन बदलावों के लिए 11 सूत्री ‘विजन 2023- सुरक्षित सड़कें-सुरक्षित पंजाब’ एजेंडा जारी किया गया है। जिसके तहत अब पंजाब में भी ई-चालान प्रणाली लागू की जाएगी। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चालान सीधे मोबाइल पर मिलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • पंजाब पुलिस की ट्रैफिक विंग को वर्ष 1992-93 में किया गया था भंग
  • 30 साल बाद एक बार फिर से हो रहा ट्रैफिक विंग का पुनर्गठन
  • 11 सूत्री ‘विजन 2023- सुरक्षित सड़कें-सुरक्षित पंजाब’ एजेंडा जारी

Chandigarh News: पंजाब की सड़कों को लोगों के लिए सुरक्षित बनाने के लिए पंजाब पुलिस की ट्रैफिक विंग इस साल कई बड़े बदलाव करने जा रही है। ट्रैफिक विंग ने यातायात नियमों का पालन करने के लिए 11 प्वाइंट्स का खास एजेंडा तैयार किया है। ट्रैफिक विंग के अधिकारियों का कहना है कि, इस वर्ष का मुख्‍य उद्देश्य सड़क पर चलने वाले लोगों में जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने के साथ सड़क दुर्घटनाओं और मौतों को कम करना है। इसलिए यातायात नियमों में इस साल कई सख्ती की जाएगी। इसमें सबसे बड़ा बदलाव ई-चालान प्रणाली है, जो इस साल पूरे राज्‍य में लागू हो जाएगा। इसके शुरू होने के बाद चंडीगढ़ की तरह यहां के वाहन चालकों को भी ट्रैफिक नियम का उल्‍लंघन करने पर चालान सीधे उनके मोबाइल पर पहुंच जाएगा।

Traffic Wing of Punjab Police

पंजाब पुलिस का ट्रैफिक विंग

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, सड़कों पर प्रभावी यातायात प्रबंधन और प्रवर्तन सुनिश्चित करने के लिए अगले माह राज्‍य के ट्रैफिक विंग का पुनर्गठन होगा। जिसके बाद यहां भी कई नई तकनीक की शुरुआत होगी। साथ ही सड़कों के बुनियादी ढांचे में सुधार करने के अलावा यात्रा को और भी सुरक्षित बनाया जाएगा। वहीं, विभिन्‍न यातायात योजनाओं को वैज्ञानिक तरीके से बनाने के लिए सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों को भी ट्रैफिक विंग में शामिल किया जाएगा।

End of Feed