कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ Chandigarh में नए साल का स्वागत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2023, 02:52 PM IST

Chandigarh Weather News: चंडीगढ़ के लोगों ने नए साल का स्‍वागत घने धुंध, शीतलहर और कड़ाके की ठंड के साथ किया है। कड़ाके की ठंड के कारण रविवार को शहर की सड़कों पर सन्‍नाटा फैला नजर आया। मौसम विभाग ने आने वाले पूरे सप्‍ताह के लिए ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को अब भीषण ठंड का सामना करना पड़ेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • ठंड के कारण रविवार को सड़कों पर दिखा सन्‍नाटा
  • चंडीगढ़ का न्‍यूनतम तापमान पहुंचा 5 डिग्री सेल्सियस
  • आने वाले छह दिनों को लिए ठंड का येलो अलर्ट जारी

Chandigarh Weather News: चंडीगढ़ के लोगों ने नए साल का स्‍वागत घने धुंध, शीतलहर और कड़ाके की ठंड के साथ किया है। रविवार से चंडीगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर रविवार को चंडीगढ़ में देखने को मिल रहा है। रात से ही छाई घनी धुंध के कारण दोपहर तक सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। धुंध के साथ शुरू हुई शीतलहर ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। मौसम में हुए इस बदलाव का असर शहर की सड़कों पर भी देखने को मिला। भीषण ठंड, लेट नाइट न्‍यू ईयर पार्टी और रविवार की छुट्टी का दिन होने के कारण सड़कों पर सन्‍नाटा पसरा हुआ था।

Chandigarh Weather News

घने कोहरे के बीच आती गाड़ियां

चंडीगढ़ में रविवार सुबह को न्‍यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ेगा। आईएमडी द्वारा घनी धुंध, शीतलहर और ठंड का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले पूरे सप्‍ताह में घना कोहरा होने की उम्मीद है। साथ ही बर्फीली हवाओं के कारण दिन के अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट होगी। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को पूरे दिन आसमान में हल्‍के बादल छाए रहेंगे और शाम होते ही कोहरा एकबार फिर से घना हो जाएगा। वहीं, सोमवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की संभावना है।

End of Feed