Chandigarh: अब आप भी खरीद सकते हैं हरियाणा सीएम को मिले उपहार, लॉन्च हुआ मुख्यमंत्री उपहार पोर्टल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2023, 07:18 PM IST

Chandigarh: हरियाणा सरकार ने एक बड़ी पहल की है। सीएम के मिले उपहारों को अब देश का कोई भी नागरिक खरीद सकता है। इन उपहारों की ऑनलाइन नीलामी के लिए राज्‍य सरकार ने मुख्‍यमंत्री उपहार पोर्टल शुरू किया है। यह पोर्टल नीलामी के लिए 28 फरवरी तक खुला रहेगा। बोली दाताओं को मुख्‍यमंत्री खुद उपहार सौंपेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • उपहारों का बेस प्राइज पांच हजार रुपये से लेकर 75 हजार रुपये तक
  • देश का कोई भी नागरिक ले सकता है इस नीलामी में हिस्‍सा
  • मुख्‍यमंत्री बोली दाताओं को खुद करेंगे उपहार वितरण


Chandigarh: हरियाणा सरकार ने एक बड़ी योजना शुरू की है। अब देश का कोई भी नागरिक मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मिले उपकारों को ऑनलाइन खरीद सकता है। इन उपहारों की नीलाम के लिए राज्‍य सरकार ने मुख्यमंत्री उपहार पोर्टल शुरू कर दिया है। इसी पोर्टल के माध्‍यम से सभी उपहारों की ऑनलाइन तरीके से बोली लगाकर खरीदा जा सकता है। मुख्‍यमंत्री को मिले इन उपहारों की कीमत 5 हजार रुपये से लेकर 75 हजार रुपये बेस प्राइज रखा गया है। इनका प्राइज बोली लगाने के साथ बढ़ता जाएगा। जो सबसे ज्‍यादा बोली लगाए, उसे उपहार भेंट किया जाएगा। इन उपहारों को मुख्‍यमंत्री बाद में एक समारोह में खुद देंगे।

CM Manohar Lal

हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर

मुख्यमंत्री उपहार पोर्टल की शुरुआत मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने संत कबीर कुटीर में की। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि, जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में मिले सभी उपहारों की नीलामी पोर्टल के माध्यम से कर मिली धनराशि को ‘नमामि गंगे सफाई अभियान’ के लिए देते हैं, उसी तरह मुख्यमंत्री को मिले उपहारों को नीलाम कर अर्जित धनराशी को मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया जाएगा। बाद में इस राशि से राज्‍य में कई सामाजिक कार्य शुरू किए जाएंगे। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि, इस पोर्टल पर सभी उपहारों का बेस प्राइज दिया गया है, बोली दाता चाहे तो इन उपहारों को कोरियर से भी प्राप्त कर सकता है।

End of Feed